फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: शहीद उधम सिंह कांबोज स्कूल की छात्रा काश्वी जिले में प्रथम

Fri, 15 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
काश्वी कांबोज।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




यमुनानगर। गांव पांसरा स्थित शहीद उधम सिंह कांबोज सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा काश्वी कांबोज ने जिले में पहला स्थान हासिल किया। काश्वी ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर 98.4 प्रतिशत हासिल किए हैं।
उनकी मां ममतेश कांबोज उसी स्कूल में संस्कृत अध्यापिका हैं और उन्होंने अपनी बेटी को संस्कृत विषय पढ़ाया। काश्वी ने संस्कृत में पूरे 100 में से 100 अंक हासिल किए। काश्वी के पिता राजीव कांबोज किसान हैं। काश्वी ने हिंदी में 98, सोशल साइंस में 96, अंग्रेजी में 88, साइंस में 99 और गणित में 92 अंक प्राप्त किए। परीक्षा के दिनों में वह रोजाना आठ से 10 घंटे पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ-साथ वह सोशल मीडिया पर भी शैक्षणिक सामग्री और प्रश्नों के उत्तर देखती रहती थीं। वे 11वीं कक्षा में मेडिकल चुन कर डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती हैं।
विज्ञापन

रितु कुमारी ने हासिल किया जिले में दूसरा स्थान
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप स्थित एसजीएन खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रितु कुमारी ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर 98.2 प्रतिशत हासिल कर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। रितु को सोशल साइंस और फिजिकल एजुकेशन में 100-100 अंक मिले हैं।
उन्होंने इंग्लिश में 99, हिंदी में 98, साइंस में 94 और गणित में 94 अंक प्राप्त किए। रितु के पिता सुवेश कुमार रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। रितु पांच घंटे पढ़ाई करती थीं, लेकिन परीक्षा के दौरान उन्होंने अनुशासित दिनचर्या अपनाई और हर विषय की तैयारी योजनाबद्ध तरीके से की। उनके पिता भी लगातार सामान्य ज्ञान और विषयों से जुड़े सवाल पूछकर तैयारी करवाते थे। सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और मेहनत को दिया। रितु का11वीं कक्षा में नॉन मेडिकल स्ट्रीम चुन का इंजिनियर बनने का सपना है। संवाद

ऑटो चालक की बेटी प्रियांशी ने जिले में पाया तीसरा स्थान
यमुनानगर। हाफिजपुर के महर्षि दयानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा प्रियांशी ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रियांशी की सफलता से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है।
पिता गुरनाम सिंह ऑटो चालकऔर माता गृहिणी हैं। प्रियांशी रोजाना करीब पांच घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। समय का सही प्रबंधन ही सफलता का सबसे बड़ा कारण रहा। सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी वह तय समय के अनुसार ही किया। सपना इंजीनियर बनना है। इसी लक्ष्य को लेकर उसने आगे नॉन मेडिकल स्ट्रीम चुनने का फैसला किया है। संवाद
विज्ञापन

पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत
यमुनानगर। न्यू हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा श्रुति ने हरियाणा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 500 में से 490 अंक प्राप्त कर 98 प्रतिशत हासिल कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। श्रुति के पिता राजेश कुमार का बीमारी के चलते निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनकी मां पर आने पर बूटीक चलाकर घर का खर्च संभाल रही हैं। श्रुति ने अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान रखा और मेहनत के दम पर यह उपलब्धि हासिल की और नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं । सफलता का श्रेय मां की मेहनत, परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। श्रुति का सपना डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना है। संवाद

काश्वी कांबोज।

काश्वी कांबोज।

काश्वी कांबोज।

काश्वी कांबोज।

काश्वी कांबोज।

काश्वी कांबोज।

काश्वी कांबोज।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें