फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रही नर्सिंग की छात्रा से छेड़छाड़

Wed, 04 Dec 2013 04:34 PM IST
यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली थाना पुलिस ने क्षेत्र की एक छात्रा की शिकायत पर छह युवकाें के खिलाफ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


मामले में अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यमुनानगर के निजी शिक्षण संस्थान में नर्सिंग का कोर्स का रही है। रोजाना की तरह 29 नवंबर को भी वह गांव से संस्थान जा रही थी।

युवती ने आरोप लगाया कि जब वह गांव से जा रही थी तो रास्ते में गांव के ही गौरव, सौरभ, मिक्की उर्फ आनंद, जय कुमार, अनिल और सुरेंद्र ने उसे जबरदस्ती रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस दौरान उन्हाेंने उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। जब उसने इस बात का विरोध जताया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

 उसने घर पहुंचकर घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने लड़की को छछरौली थाने ले जाकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा के बयान पर सभी छह युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छछरौली थाना प्रभारी का कहना है कि मामला दर्जकर लिया है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें