विजेता छात्रा को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संस्थान
व्यासपुर। राजकीय महाविद्यालय व्यासपुर में सिख गुरु परंपरा के महान संत श्री गुरु तेग बहादुर की शहादत पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय की छात्रा मानसी की प्रतिभा सबके सामने आई। व्यासपुर निवासी मानसी ने ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर के जीवन और बलिदान पर आधारित एक से बढ़कर एक आकर्षक पेंटिंग्स तैयार कीं, जिनकी महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों और शिक्षकों ने पेंटिंग्स का अवलोकन कर मानसी की कला की सराहना की। प्राचार्या डॉ. सर्वजीत कौर और उपप्राचार्य रमेश धारीवाल ने मानसी को होनहार छात्रा बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतिभाएं भविष्य में संस्थान और समाज का नाम रोशन करती हैं। संवाद