साढौरा। आईटीआई के सामने सड़क को क्रॉस कर रहे आईटीआई के छात्र आदित्य को एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए आदित्य को राहगीरों ने डायल 112 की टीम की मदद से उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। वहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद जगाधरी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे के बाद डंपर चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। संवाद