फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: विद्यार्थी से सवा दो लाख रुपये की ठगी

Thu, 18 Sep 2025 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना साइबर पुलिस ने विद्यार्थी के साथ सवा दो लाख रुपये की ठगी के आरोप में केस दर्ज किया है। छात्र के साथ यह ठगी टास्क पूरा करने के नाम पर हुई है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शांति कालोनी निवासी अमन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया 20 जनवरी को टेलीग्राम आईडी अमन मिश्रा पर विया नायर नाम की आइडी से मैसेज आया।
जिसमें टास्क पूरा कर रुपये कमाने के बारे में लिखा गया था। टास्क पूरा करने पर 30 प्रतिशत रुपये कमीशन के रूप में मिलने का लालच दिया गया। उसके झांसे में आकर एक हजार रुपये टेलीग्राम पर भेजी गई यूपीआइ आईडी में भेज दिए।
जिसके बाद 1400 रुपये खाते में आए। इसके बाद अलग-अलग कर रुपये जमा कराता रहा। वह टास्क देते रहे। उनके बनाए खाते में चार लाख 99 हजार रुपये दिख रहे थे। जब इस राशि को निकालने लगा तो नहीं निकल सकी। जब विया नायर से बात की तो उसने कहा कि यह रुपये निकालने के लिए 100 अंक करने होंगे। इसके लिए साढ़े चार लाख रुपये जमा कराने होंगे। इसके लिए ठग ने उन्हें बिजनेस लोन कराने का झांसा भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें