सम्मान समारोह के दौरान मौजूद विद्यार्थी, शिक्षक व अन्य। संस्थान
रादौर। टैगोर बाल निकेतन पब्लिक स्कूल में इनवेस्टीचर सेरेमनी और कबड्डी खिलाड़ियों के सम्मान समारोह का आयोजन उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में किया गया। भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा मुख्य अतिथि और ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर सर्वोदय कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की नव-निर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को बैज प्रदान किए गए और शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अंडर-19 ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यालय के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से स्कूल का नाम रोशन किया है। संवाद