संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराजा अग्रसेन कॉलेज, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर सहित अन्य प्राचार्यों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वीसी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधी परेशानियों के बारे बताया गया।
परिषद के जिला संगठन मंत्री सीताराम केसरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन का विद्यार्थियों व शिक्षा विपरीत प्रभाव पड़ा है। संक्रमण से जिले के हजारों लोग संक्रमित हो चुक हैं। विद्यार्थी व उनके परिजन भी इससे संक्रमित हो चुके हैं। ऐसे में विद्यार्थी मानसिक तनाव झेल रहे हैं। संक्रमण के कारण अब तक कॉलेज बंद पड़े हैं। यहां पर दूसरे जिले व राज्यों के विद्यार्थी भी पढ़ते हैं। ऐसे में परीक्षाओं में विद्यार्थी दूसरे जिलों व राज्यों से आने में भारी परेशानी होगी।
अभी यातायात के साधन बहुत सीमित हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को देखते हुए विश्वविद्यालय उनके हित में निर्णय लें। जगाधरी नगर मंत्री देवांग छाबड़ा में बताया विद्यार्थियों को दस प्रश्नों में से किन्हीं पांच प्रश्न करने का भी विकल्प दिया जाए और परीक्षा लेने से पहले विद्यार्थियों को सूचित किया जाए और जो विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षा देंगे उनके लिए सरकार टीकाकरण का भी प्रबंध करे। इस दौरान नंदिनी, खुशी, संध्या, कोमल, सिमरन, करण, पवन, कीर्ति, चेतना, काजल सैनी, सरिता देवी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।