यमुनानगर। गांव नाचरौन स्थित ग्लोबल कॉलेज में कहासुनी होने पर युवकों ने छात्र की पिटाई कर दी। थाना जठलाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में गांधीनगर निवासी विनोद चंद नौटियाल ने बताया कि उसका लड़का वंश गांव नाचरौन स्थित ग्लोबल कॉलेज में पढ़ता है। वंश 10 दिसंबर कोकॉलेज से छुट्टी होने के बाद घर लौट रहा था। कालेज के बाहर वंश व कुछ युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान आरोपियों ने उसके लड़के की पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। संवाद