फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: छेड़छाड़ के विरोध पर छात्रा से की मारपीट

Mon, 13 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधीनगर थाना क्षेत्र की काॅलोनी निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ प्रकाश कुमार नाम के युवक ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस बारे में आरोपी के स्वजन को कहा तो वह भी धमकी देने लगे। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को काॅलोनी का ही प्रकाश कुमार परेशान कर रहा है। जब भी बेटी घर से बाहर निकलती है वह उसका पीछा करता है। रास्ता रोककर छेड़छाड़ करता है। कई बार उसका हाथ पकड़ कर गलत हरकत कर चुका है। आरोप है कि वह बेटी को घर से उठाने की धमकी देता है। एक दिन आरोपी उसकी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपने घर लेकर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। किसी तरह से बेटी वहां से बचकर निकली। उसने घर आकर इस बारे में बताया तो आरोपी के परिवार से बात की। जहां प्रकाश के पिता सतदेव ने उसकी गलती की माफी मांगी और लिखित में दोबारा ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद फिर से प्रकाश उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगा है। वह स्कूल से आ रही थी। उस समय उसका हाथ पकड़ा। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें