फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दमकल कर्मियों के समर्थन में 8 और 9 को हड़ताल

Sat, 04 Apr 2026 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की जिला इकाई की बैठक नगर निगम यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें फरीदाबाद अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मियों के मुद्दे पर सरकार के रवैये को लेकर गहरा रोष जताया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अग्निकांड में शहीद हुए भवीचंद शर्मा और रणवीर सिंह के मामले में 16 फरवरी से अब तक सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन ने 8 और 9 अप्रैल को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल का एलान किया है। नेताओं ने मांग की कि दोनों दिवंगत कर्मियों को शहीद का दर्जा दिया जाए, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए और एक सदस्य को स्थायी सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। साथ ही फायर कर्मियों की अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा किया जाए। यमुनानगर इकाई के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल के समर्थन में जिले के सफाई कर्मचारी भी दमकल केंद्रों पर ‘उल्टा झाड़ू’ प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता शाखा प्रधान पपला ने की, जबकि संचालन शाखा सचिव सुभाष ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें