फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अवैध खनन पर सख्ती, वाहनों के हो रहे चालान

Mon, 17 Mar 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला प्रशासन व खनन विभाग की ओर से 1392 वाहनों की चेकिंग के दौरान 30 वाहनों के चालान कर 2 लाख 96 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जानकारी डीसी पार्थ गुप्ता ने दी।
उन्हों ने बताया कि एसडीएम छछरौली की टीमों ने 726 वाहनों की चेकिंग के दौरान छह वाहनों का चालान कर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसी प्रकार एसडीएम जगाधरी की टीमों ने 190 वाहनों की चेकिंग के दौरान 12 वाहनों का चालान कर 1 लाख 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

एसडीएम रादौर की टीमों की ओर से 326 वाहनों की चेकिंग के दौरान छह वाहनों का चालान कर 19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं एसडीएम व्यासपुर की टीम ने 150 वाहनों की चेकिंग के दौरान 6 वाहनों का चालान कर 60 हजार रुपये जुर्माना किया।डीसी गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी एसडीएम, पुलिस विभाग व खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर दिन-रात चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन

जिले से निकल रही यमुना नदी सहित अन्य स्थानों पर अवैध खनन रोकने व बिना ई-रवाना बिल के निकलने वाले खनिज वाहनों पर पूरी संजीदगी के साथ मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला में दिन-रात जिला प्रशासन खई टीमें बिना ई-रवाना बिल के खनिज वाहनों की जांच कर रही है, वहीं नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें