फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर सोशल मीडिया पर सुबह एक मैसेज वायरल हुआ, जिसमें ईएसआई हॉस्पिटल से कोविड-19 के दो पेशेंट के भाग जाने की बात कही गई। दरअसल यह मैसेज किसी चैनल पर यमुनानगर की खबर के नीचे चल रहे कैप्शन ईएसआई हॉस्पिटल से भागे दो पेशेंट पर आधारित था। जिसे देख कर व मैसेज पढ़ कर शहरवासियों में दहशत फैल गई। लेकिन उस मैसेज को सीएमओ विजय दहिया ने झूठा बताया। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज को झूठा बताते हुए सीएमओ विजय दहिया ने कहा कि जिले में 3 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट पाए गए हैं। उनको क्वार्नटाइन किया हुआ है, तीनों के तीनों पेशेंट कोविड-19 हॉस्पिटल में है। कोई कहीं फरार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर कोविड-19 को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें