फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहन नगर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, लोग परेशान

विज्ञापन
खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट दिखाते कॉलोनी वासी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत मोहन नगर में पिछले डेढ़ साल से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। निगम में बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों की सुध नहीं ले रहा है। लॉकडाउन के चलते रिफॉर्मर संस्था के सदस्य कॉलोनी के गरीब व जरूरतमंद लोगों को भोजन पहुंचाने का काम कर रहे है। संस्था के सदस्य जब रात का खाना पहुंचाने कॉलोनी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कॉलोनी में अंधेरा ही अंधेरा छाया था, ऐसा देखकर उन्होंने इस मुद्दे को उठाने की ठानी और नगर निगम मेयर तक यह बात पहुंचाई, जिस पर नगर निगम मेयर ने उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस एरिया की सभी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवा दिया जाएगा। रिफॉर्मर संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने बताया कि जब उन्होंने कॉलोनी वासी से इस बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कॉलोनी में पिछले डेढ़ साल से स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी है। जिसकी वजह से उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रात को अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे। उन्हें चोरों का भी डर हर समय सताया रहता है। उन्होंने बताया कि वे इसकी शिकायत कई बार नगर निगम अधिकारियों को दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही। हरिराम ने बताया कि पहले तो इस क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटें पर्याप्त नहीं थी। 12 से 15 नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जानी जरूरी थी, लेकिन निगम अधिकारी नई स्ट्रीट लाइट लगाना तो दूर जो लाइटें खराब पड़ी है, उनको भी ठीक नहीं करवा रहा है। मनजीत ने बताया कि वे वार्ड नंबर 6 के पार्षद के पास भी यह समस्या लेकर गए थे, लेकिन पार्षद के पति ने अपनी गली में लगी खराब स्ट्रीट लाइट को दिखाते हुए कहा था कि यह लाइट भी पिछले दो सालों से खराब पड़ी है। बार-बार शिकायतों के बाद यह भी अधिकारियों ने ठीक नहीं करवाई है, तो मैं तेरी गली की क्या ठीक कराऊंगा। उन्होंने कहा उसके बाद वह दुबारा पार्षद के पास अपनी समस्या को लेकर नहीं गए। मनजीत ने बताया कि वे निगम की साइट पर ऑनलाइन फोटो के साथ भी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं, लेकिन निगम ने लॉकडाउन का हवाला देते हुए, उनकी शिकायत रद्द कर दी। रिफॉर्मर संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने नगर निगम मेयर से इस संबंध में शिकायत दी और मांग की कि जल्द से जल्द इस क्षेत्र में खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाए। वहीं इस संबंध में नगर निगम मेयर मदन चौहान का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लॉक डाउन के चलते काम बंद पड़ा था, लेकिन अब तुरंत प्रभाव से वार्ड नंबर 6 के मोहन नगर की सभी खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें