फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा पूरी पर निर्माण अधूरा

Tue, 21 Jul 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुड़िया रोड व अमादलपुर मार्ग पर 30 लाख रुपये की लागत से लगने वाली स्ट्रीट लाइट का काम एक माह से अधर में अटका पड़ा है। अमादलपुर मार्ग पर जहां स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू भी नहीं किया गया, वहीं बुड़िया मार्ग पर पोल तो लगा दिए गए हैं, लेकिन सोडियम लाइट अभी तक नहीं लगाई गई। जबकि स्ट्रीट लाइट लगाने की डेड लाइन 30 जून थी। समय सीमा पूरी होने के बाद भी निर्माण कार्य अभी भी अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन


मई-जून में नगर निगम की ओर से बुड़िया चौक से बुड़िया गुरुद्वारे तक स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया था। जून के शुरू में ही स्ट्रीट लाइट के लिए बिजली पोल लगाने में कर्मियों को तीन दिन का समय लगा। करीब चार किलोमीटर के मार्ग पर तीन दिन में 80 पोल लगा दिए गए। पोल लगे हुए एक माह से अधिक बीत गया, लेकिन अभी तक पोल पर सोडियम लाइट नहीं लगाई गई। इसके अलावा अमादलपुर रोड पर बुड़िया चौक से लेकर गांव भगवानगढ़ तक स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है। लेकिन अभी तक यहां भी काम अधूरा पड़ा हुआ है।

अभी करना पड़ेगा और इंतजार 
बुड़िया मार्ग से बुड़िया कस्बे समेत क्षेत्र के लगभग 30 से अधिक गांवों के हजारों लोग रोजाना जगाधरी व यमुनानगर अपने काम के सिलसिले में आते-जाते हैं। मार्ग पर पोल लगने से राहगीरों और वाहन चालकों ने खुशी जताई थी कि वे जल्द ही रात को भी रोशनी में अपने घर तक पहुंचे पाएंगे। लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं होने पर क्षेत्रवासियों को इसके लिए और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सैकड़ों श्रद्धालु जाते हैं बुड़िया गुरुद्वारा
बुड़िया स्थित गुरुद्वारा में श्रद्धालु जगाधरी व यमुनानगर से अल सुबह ही पहुंचना शुरू हो जाते हैं। इस मार्ग पर लाइट नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को अंधेरे में गुरुद्वारा में आना पड़ता है। कई विशेष दिनों पर श्रद्धालु पैदल ही अंधेरे में गुरुद्वारा आते हैं। स्ट्रीट लाइट पोल लगने के बावजूद अभी तक लाइटें नहीं लगाई गई।

होती हैं वारदातें
अंधेरा होने के कारण अक्सर बुड़िया व अमादलपुर मार्ग पर लोग लूटपाट का शिकार होते हैं। इसके अलावा अंधेरे के कारण हादसे भी होते हैं। स्ट्रीट लाइट लगने से इन घटनाओं पर कुछ अंकुश लगेंगे।

अंधेरे में निर्माणाधीन मार्ग से निकलना मुश्किल  
निर्माणाधीन अमादलपुर मार्ग से अंधेरे में निकलना बहुत मुश्किल है। बरसात के दिनों में यह मुश्किलें और बढ़ जाती है। अगर रात हो तो लोगों की ये परेशानियों दुगनी हो जाती है। मार्ग पर भगवानगढ़ तक स्ट्रीट लाइट लगने से लोगों को कुछ राहत मिलेगी, लेकिन अभी इसके लिए उन्हें इंतजार करना पड़ेगा।

कुछ दिन पहले स्ट्रीट लाइट लगाने का काम बरसात व अन्य कारणों के कारण बंद रहा, लेकिन अब दोबारा काम शुरू कर दिया गया है। स्ट्रीट लाइट की वायरिंग का काम किया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा और दोनों मार्ग जगमग हो जाएंगे।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर पांच, नगर निगम जगाधरी-यमुनानगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें