फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला पर लावारिश कुत्तों का हमला

विज्ञापन
कुत्तों के हमले से घायल सीमा देवी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। भोलीवाला गांव में शनिवार को खेतों में घास काट रही 38 वर्षीय महिला पर लावारिश कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने महिला को कई जगह बुरी तरह काटकर लहूलुहान कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे एक युवक ने कुत्तों को भगाकर उसकी जान बचाई।
गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साढौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए जगाधरी के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। गांव भोलीवाला निवासी सीमा देवी शनिवार को अपने खेतों में घास काटने गई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान अचानक बेसहारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। महिला संभल पाती, इससे पहले ही कुत्तों ने उसे घेर लिया और शरीर पर कई जगह काट लिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे मास्टर धर्मवीर की नजर महिला पर पड़ी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को भगाया और महिला को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि सतीश ने बताया कि कुत्तों के हमले में सीमा देवी गंभीर रूप से घायल हुई है। ग्रामीणों ने कुत्तों के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए इनसे बचाव के लिए प्रशासन से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें