फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: स्ट्रॉबेरी की खेती बनी मुनाफे का सौदा

Mon, 26 May 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। पीपली माजरा गांव का किसान मोहम्मद मुस्तफा मात्र चार कनाल से छह महीने में ही स्ट्रॉबेरी की खेती कर तीन से चार लाख रुपये की कमाई कर रहा है। मुस्तफा पिछले 10 सालों से स्ट्रॉबेरी व अन्य आधुनिक तरीके की खेती कर रहा है। स्ट्रॉबेरी के साथ वह किसानों को स्ट्रॉबेरी की पौध बेचकर हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहा है।
मोहम्मद मुस्तफा का कहना है कि आज के दौर में महंगी होती बीज कीटनाशक दवाइयां के कारण और मौसम की मार के आगे किसान बेबस है और फिर भी वह परंपरागत खेती के पीछे पड़ा हुआ है। जिसमें ना तो वह अपने परिवार का पालन पोषण कर पाता है और ना ही एक बेहतर जिंदगी जी सकता है।
विज्ञापन

मुस्तफा ने बताया कि वह आज से 10 साल पहले हिमाचल प्रदेश के एक गांव में अपने रिश्तेदारी में गया था। उसके रिश्तेदार स्ट्रॉबेरी लगाकर उसकी मंडी में बेच अच्छी कमाई करते थे। रिश्तेदारों ने सलाह दी कि आप भी स्ट्रॉबेरी की खेती करके देखो। हिमाचल के एक रिश्तेदार से ही स्ट्रॉबेरी की पौध ली थी। उसको अपने खेत में लगाया तो उसका अच्छा परिणाम रहा।
हालांकि पहले वर्ष बहुत कम जगह पर उन्होंने स्ट्रॉबेरी की पौध लगाई थी। मन में शंका थी कि क्या पता कामयाब हो ना भी हो। उसके परिणाम अच्छे रहे फिर अगले साल उसको बढ़ा दिया है और प्रोफिट भी अच्छा रहा। इसी तरह अब वह हर साल चार से पांच कनाल भूमि पर स्ट्रॉबेरी की खेती करता है। जिसमें वह मात्र 6 महीने में ही तीन से चार लाख की कमाई कर लेता है।
विज्ञापन

स्ट्रॉबेरी की पौध तैयार कर भी बेच रहे
मुस्तफा ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की पौधे भी तैयार करके बेच रहा है। स्ट्रॉबेरी का एक पौधा वह किसानों को मात्र पांच रुपये में उपलब्ध करा रहा है। वह पिछले 10 साल से यह कार्य कर रहे हैं। उनको स्ट्रॉबेरी लेकर मंडी में भी जाना नहीं पड़ता खेत से ही लोग दुकानदार स्ट्रॉबेरी ले जाते हैं। उसने बताया कि वह जब से स्टोरी की खेती कर रहा है उसके परिवार का पालन पोषण बहुत अच्छे तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें