फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कुरुक्षेत्र में दो को प्रस्तावित प्रदर्शन की बनाई रणनीति

Mon, 30 Nov 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कुंजल जाटान गांव में बैठक करते सभा के पदा​धिकारी। संगठन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अखिल भारतीय किसान सभा की तहसील इकाई रादौर की ओर से रविवार को कुंजल जाटान गांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में गन्ने के भाव में बढ़ोतरी की मांग को लेकर दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई।
बैठक की अध्यक्षता तहसील प्रधान करनैल सिंह राठी ने की। इस दौरान सभी ग्राम इकाइयों से प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। जिला कोषाध्यक्ष प्यारेलाल तंवर ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से गन्ने के भाव में की गई 15 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी से किसान संगठन संतुष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इसे किसानों के साथ छलावा बताते हुए कहा कि मौजूदा महंगाई और चीनी के दामों को देखते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल किया जाना चाहिए। सरकार की ओर से घोषित बढ़ोतरी खेती की लागत के मुकाबले बेहद कम है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार मामूली बढ़ोतरी को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर किसानों को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को 68 रुपये प्रति क्विंटल सब्सिडी सहित 485 रुपये दे रही है, जबकि हरियाणा में 430 रुपये प्रति क्विंटल का भाव किसानों की मांग के अनुरूप नहीं है। किसान नेताओं ने कहा कि संगठन पहले ही शुगर मिलों पर धरने देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेज चुका है। कई मिलों पर धरने जारी हैं। बैठक में संजय सिंह चमरोड़ी, मानसिंह, कुलवंत सिंह, ऋषिपाल, धर्मपाल, दर्शनपाल, बलबीर सिंह, सुरेशपाल, दर्शनलाल, अवतार सिंह, संजीव कुमार, नसीबुद्दीन और रामकुमार सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें