फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के दौरे के लिए बनाई गई रणनीति

Sat, 18 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कार्यालय में समर्थकों के साथ बैठक करते कांग्रेस नेता रमन त्यागी। प्रवक्ता
विज्ञापन
फोटो: 37
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐंसी
यमुनानगर। कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त के 19 और 20 जुलाई के यमुनानगर दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई।
त्यागी ने कहा कि प्रदेश प्रभारी का दौरा संगठन को और अधिक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि संजय दत्त जिला एवं विधानसभा स्तर के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कर संगठनात्मक फीडबैक लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को शाम पांच बजे से जगाधरी की मारवाड़ी धर्मशाला में जिला शहरी कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसके बाद यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 20 जुलाई को जगाधरी, साढौरा और रादौर विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से अलग-अलग बैठकें होंगी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान त्यागी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, सफाई व्यवस्था बदहाल है और हल्की बारिश में ही शहर जलमग्न हो जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम इन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा। बैठक में रविंद्र, आदित्य, रामाशंकर, विजय पाल, बलकिशन अनेजा, सुरेश, आनंद, रमेश कुमार, ओमप्रकाश तलुजा, सुरिंदर भाटिया, अशोक कोहली, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें