फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: झगड़े के बाद गला दबाकर की हत्या, शव को छत से नीचे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सीआईए टू की टीम ने रिमांड के दौरान महिला की हत्या करने के आरोपी उसके मौसेरे भाई मांगेराम से वारदात के दौरान पहने कपड़े, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके महिला से कई साल से संबंध थे। पांच मई की रात को उसने उसे मिलने के लिए बुलाया था। वे दोनों छत पर मिले। यहां पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसका शव छत से नीचे फेंक दिया था। मृतका का पर्स भी पुलिस को छत से ही मिला था।
विज्ञापन

सीआईए टू इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी से वारदात के दौरान पहने कपड़ों, मोबाइल और अन्य सामान को बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी दो दिन के रिमांड पर है। वीरवार को उसका रिमांड खत्म हो रहा है। रिमांड पूरा होने के बाद ही खुलासा किया जाएगा। उल्लेखनीय है शनिवार को गांव रसूलपुर में एक शोरूम के पीछे खड़ी झाड़ियों में 35 वर्षीय महिला का शव मिला था। पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने आरोपी मांगेराम को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मांगेराम ने महिला की हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें