फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: श्री राम, श्री कृष्ण जन्मोत्सव की सुनाई कथा

Fri, 06 Sep 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हनुमान गेट स्थित श्री लाल द्वारा मंदिर में चल रही भागवत महापुराण कथा का वीरवार को चौथा दिन रहा। वृंदावन से आए शिवम देव वशिष्ठ श्रीराम व श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाई। इस दौरान वशिष्ठ जीने कहा कि भगवान श्रीराम ने धरती पर मर्यादा का संदेश और धर्म की स्थापना करने के लिए अवतार लिया था। वहीं भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का पूर्ण अवतार माना जाता है।
उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने असुर राज कंस का वध करने के लिए वासुदेव और देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया था। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी दिखाई गई। जिसमें श्रद्धालुओं ने नाच गाकर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशी मनाई। इस दौरान नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन पर पंडाल में उपस्थित सभी लोग झूमने लगे। यह कथा कमेटी प्रधान कुलभूषण मेहता के नेतृत्व में करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथे दिन सुरेंद्र विग व प्रधान रोटरी क्लब रवेरा संजीव सेठी ने सपत्नी यजमान रहे। दोनों दंपतियों ने पूजन करवाया। इस दौरान महासचिव नरेंद्र पूरी, वरिष्ठ उप प्रधान सुरेंद्र मदान, सदस्य सुरेंद्र विग, कृष्णा लाल विग, रजनीश कुमार, प्रदीप मदान, रमेश वढेरा ने व्यवस्था देखी। जबकि सतपाल शर्मा, उड़ीक चंद, राजेंद्र आनंद, अमित सचदेवा, सतपाल, पवन कुमार महेंद्रू, नरेश पुरी, मूलराज भारद्वाज की देखरेख में प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें