रादौर। शहर के मेन बाजार में चोरों ने किराना दुकान की दीवार तोड़कर गल्ले से करीब 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मेन बाजार स्थित शिव किराना स्टोर के संचालक सुभाष चंद मट्टू ने शिकायत में बताया कि वह दुकान के साथ लगती दूसरी दुकान का निर्माण करवा रहे हैं। रात को चोरों निर्माणाधीन दुकान की दीवार तोड़कर उनकी दुकान में प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 40 हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह दुकान पर पहुंचने पर उन्हें दीवार टूटी मिली और गल्ले से नकदी गायब थी। पुलिस प्रवक्ता चमकौर सिंह ने चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद