फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: फैक्ट्री में घुसकर नकदी समेत लाखों का सामान चुराया

Thu, 25 Jul 2024 07:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। चोरों ने जैन कॉलोनी निवासी जसमेर सिंह की फैक्ट्री में घुसकर ब्राश वायर, 15 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने रात को एक बजे से तीन बजे के बीच में चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


जैन कॉलोनी निवासी जसमेर सिंह ने पुलिस को दी बताया कि उसकी पालम विहार कैंप में जस्सी व पारस इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री है। शाम को वह फैक्ट्री से घर चला गया था। सुबह जब कर्मचारी फैक्ट्री में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि अंदर सामान बिखरा पड़ा है। कर्मचारियों ने उसे इसकी सूचना दी। उसने मौके पर जाकर जांच की तो फैक्ट्री से एक क्विंटल 10 किलो ब्राश वायर, 15 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज जांचने पर पता चला कि चोर रात रात एक बजे फैक्ट्री में पीछे की तरफ से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया। रात तीन बजे तक चोरों ने चोरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें