बिलासपुर। चोरों ने शाहपुर गांव में ट्रक चालक के घर का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये और हजारों का सामान चोरी कर लिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिरा है।
शाहपुर 302 गांव निवासी रजनीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। दाे दिन पहले वह अपने मकान का ताला लगाकर ट्रक लेकर जयपुर गया था। देर शाम वहां से वापस आया तो उनके कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा हुआ था। जांच में कमरे से इनवर्टर, ट्यूबवेल के दो बैटरे, नल की मोटर, एक टाटा ऐस की बैटरी, एस्सर कैंटर की बैटरी और गोल्लक से 30 हजार रुपये चोरी मिले।