फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव मुक्त रहकर सकारात्मक सोच से बढ़े आगे : सुमित्रा कादियान

Fri, 10 Oct 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुसिम्बल में प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम किया गया। इसकी रूपरेखा मनोवैज्ञानिक प्रवक्ता नीरज कुमार ने तैयार की। कार्यक्रम में सीजीएम सुमित्रा कादियान ने शिरकत की। उनके साथ एडवोकेट पुनीत धीमान व संजय कुमार भी उपस्थित रहे। सीजीएम सुमित्रा कादियान ने मानसिक स्वास्थ्य का महत्व पर विचार रखे। कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को तनाव मुक्त रहकर सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित भाषण, कविताएं व पोस्टर प्रस्तुति दीं। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मौके पर उर्मिल, पूजा, गणेश कुमार, गीता, अनुराधा, परमजीत कौर, सुरेश पाराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें