पत्रकार वार्ता करती भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व मेयर।संवाद
यमुनानगर। भाजपा हरियाणा प्रदेश की उपाध्यक्ष बंतो कटारिया और नगर निगम मेयर सुमन बहमनी ने मेयर हाउस यमुनानगर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि 31 जनवरी को संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का 649वां प्रकाशोत्सव कुरुक्षेत्र के उमरी में राज्य स्तरीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया ने बताया कि कुछ दिन पूर्व संत कबीर कुटीर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में अनुसूचित समाज के नेताओं के साथ बैठक हुई थी, जिसमें आयोजन का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से आयोजित ये समारोह गुरु रविदास जी के विचारों-जातिविहीन समाज, समान अधिकार और सामाजिक एकता-को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। संवाद
पत्रकार वार्ता करती भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया व मेयर।संवाद