फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश की जेलों में सुरक्षा को लेकर दिए जाएंगे अत्याधुनिक हथियार : डीजीपी

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीजीपी जेल यशपाल सिंघल ने कहा कि प्रदेश की जेलों में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस को अत्याधुनिक हथियार दिए जाएंगे। यदि कोई हमला करता है तो इन हथियारों की मदद से उससे निपटा जा सकेगा। डीजीपी जेल ने यह बात शनिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण करने के बाद कही। इस दौरान उन्होंने जेल में बंद कैदियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

यशपाल सिंघल ने कहा कि जेलों में बंद खूंखार कैदियों की पेशी भविष्य में वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये होगी। हाई कोर्ट ने इसके आदेश दिए हैं। हाई कोर्ट ने सभी सेशन जज को आदेश दिए हैं कि वे न्यायालय में वीडियो कांफ्रेसिंग की व्यवस्था की जाए। इस पर काम हो रहा है। सिंघल ने ये भी बताया कि जेलों में छोटी-मोटी चोरी के मामलों में जो चोर या अन्य अपराधी बंद हैं उन्हें सजा पूरी होने से एक-दो महीने पहले ही रिहा कर दिया जाएगा। इसे लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने जिला जेल जगाधरी की सुरक्षा पर बोलते हुए कहा कि जेल परिसर में बाहर से जो मोबाइल फोन फेंके जाते हैं, उन पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय पुलिस की मदद ली जाएगी। इसके लिए दीवार के आसपास सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। नाभा जेल में हमला होने के बाद कैदियों की सुरक्षा को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। इस हमले के बाद प्रदेश में भी सभी जेलों की सुरक्षा बढ़ा दी है। फिर भी किसी पुलिसकर्मी की कोताही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें