फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: राजकीय आईटीआई ने देश में चतुर्थ श्रेणी तथा प्रदेश में दूसरा स्थान पाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशल विकास एवं औद्योगिक विभाग द्वारा संचालित राजकीय आईटीआई ने राष्टीय स्तर की तृतीय फेस की ग्रेडिंग में 10 में से 9.5 स्कोर प्राप्त करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ श्रेणी में स्थान पाया है। इस उपलब्धि के आधार पर राजकीय आईटीआई ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। इससे पहले 2018 में राजकीय आईटीआई ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने के अलावा देश की समस्त आईटीआई में टॉप 10 में रहने की उपलब्धि हासिल की थी। इस राष्ट्रीय स्तर की तृतीय फेस की ग्रेडिंग हेतु प्रशिक्षण महानिदेशालय भारत सरकार द्वारा कुल 8 मानक निर्धारित किए गए थे। जिसमें संस्थान में गत तीन वर्षों का दाखिला प्रतिशत, गत तीन वर्षों के महिला प्रशिक्षणार्थियों का दाखिला प्रतिशत, नए युग अनुसार व्यवसायों का संचालन, गत तीन वर्षों में पास प्रतिशत, गत तीन वर्षों में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में परीक्षार्थियों का भाग लेना, गत वर्ष में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा प्राप्त अंको का औसत प्रतिशत जैसे कई अन्य मानक शामिल थे।
विज्ञापन


इस संस्थान में कुल 15 व्यवसाय चल रहे हैं और वे सभी एनसीवीटी प्रशिक्षण महानिदेशालय से संबंध है। पिछले पांच वर्षों का परीक्षा परिणाम औसतन 92.5 प्रतिशत रहा और पांच वर्षों का प्लेसमेंट व रोजगार औसतन लगभग 70 प्रतिशत है। बता दें साल 2000 में आईटीआई शुरू हुई थी। मौजूदा समय में यहां लगभग 650 छात्र-छात्राएं पढ़ रही हैं। इनमें करीब 550 छात्र और 100 छात्राएं हैं।

इस ग्रेडिंग संबंधी विशेष उपलब्धि का श्रेय संस्थान के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों की मेहनत को दिया। हरियाणा के कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के नोडल अधिकारी मनोज सैनी ने इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अश्विनी शर्मा, प्रिंसिपल, आईटीआई साढौरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें