फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रामपुरा कॉलोनी में खर-दूषण वध का मंचन

Wed, 14 Oct 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रामपुरा में चल रही रामलीला में अभिनय करते कलाकार। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रामपुरा कॉलोनी स्थित श्री हनुमान रामलीला क्लब की ओर से चल रही रामलीला में सोमवार को भरत मिलाप और खर-दूषण वध के प्रसंगों का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से रामायण के प्रसंगों को जीवंत किया।

रामलीला में सबसे पहले लक्ष्मण की ओर से सूर्पणखा की नाक काटने का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसके बाद खर-दूषण वध का मंचन हुआ। इसमें खर और दूषण द्वारा भगवान श्रीराम से युद्ध करने तथा अंत में उनके वध के दृश्यों को दर्शाया गया। भरत मिलाप के प्रसंग में भरत की बड़े भाई श्रीराम के प्रति श्रद्धा, सम्मान और निष्ठा को दर्शाया गया। इस प्रसंग के माध्यम से पारिवारिक एकता, भाईचारे और त्याग का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

रामलीला में भगवान श्रीराम की भूमिका मणि कौशल, लक्ष्मण की अमित शर्मा, भरत की रवि लूथरा, शत्रुघ्न की संजू बजवा, सीता की बलविंदर, खर की मनीष कुमार, दूषण की करण कुमार और राक्षस की भूमिका दैविक शर्मा ने निभाई। कौशल्या की भूमिका राजीव तथा सूर्पणखा की भूमिका प्रमोद ने निभाई।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान पियानोवादक परवीन वर्मा और गायक मोंटी राजा ने भगवान श्रीराम से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय हो गया। दर्शकों ने रामलीला के मंचन के साथ भजनों का भी आनंद लिया। आयोजन प्रधान लक्की शर्मा, सरपरस्त रोशन लाल कौशल, पप्पू प्रधान, डायरेक्टर महेंद्र पाल शर्मा, कौशल राज सोढ़ी और सुरिंदर शर्मा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें