साढौरा में आयोजित रामलीला में अभिनय करते कलाकार। आयोजक
- फोटो : 1
साढौरा। श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री शिव शक्ति रामलीला क्लब के तत्वावधान में मनोकामना मंदिर मैदान में चल रही रामलीला में कैकेयी संवाद और राम वनवास के प्रसंग का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रामलीला में माता कैकेयी ने राजा दशरथ को उनके दिए वचनों की याद दिलाते हुए दो वरदान मांगे। उन्होंने भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। कैकेयी की मांग सुनकर राजा दशरथ स्तब्ध रह गए। उन्होंने दुखी होकर कैकेयी से पूछा कि क्या वह वास्तव में श्रीराम को वनवास भेजना चाहती हैं। लेकिन कैकेयी अपने निर्णय पर अडिग रहीं। इससे राजा दशरथ गहरे शोक में डूब गए। संवाद