फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसेन कॉलेज के स्टाफ सदस्य सैलरी का पांच प्रतिशत देंगे कोरोना रिलीफ फंड में

विज्ञापन
कालेज प्रिंसिपल डाक्टर पीके वाजपेयी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
जगाधरी महाराजा अग्रसेन कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्यों ने अपने सम्पूर्ण वेतन का 5 प्रतिशत हिस्सा मुख्यमंत्री कोरोना रिलीफ फण्ड में देने का लिया निर्णय लिया हैं। कुल मिलाकर यह रकम एक लाख, दो हजार, दो सौ, 92 रुपये होती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ पीके बाजपेयी ने बताया कि सरकार की तरफ से एक दिन की सैलरी मुख्यमंत्री कोरोना राहत कोष में दान करने के लिए सुझाव दिया गया था पर कॉलेज के स्टाफ ने अपने वेतन का पांच प्रतिशत दान देने का निर्णय लिया जो एक दिन की सैलरी से काफी अधिक है। इसके अतिरिक्त स्टाफ के सदस्यों ने अपने स्तर पर पीएम केयर फंड में भी सहयोग किया है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अनुदानित पद पर 12 शैक्षणिक, 3 कार्यालयकर्मी व 5 चतुर्थ श्रेणी स्टाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें