कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी व फाउंडेशन के पदाधिकारी। संवाद
जगाधरी। सर्व ह्यूमैनिटी सेव वर्ल्ड अभियान के तहत परिवर्तन भारत फाउंडेशन की आरे से हिंदू गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खिलाड़ियों को खेल सामग्री वितरित की गई। विद्यार्थियों को बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों का सामान दिया गया। संस्था पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि सक्षम और समृद्ध लोग अपने जन्मदिन, शादी की सालगिरह, पूर्वजों की पुण्यतिथि और धार्मिक व राष्ट्रीय त्योहारों पर जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करें। इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा और युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस दौरान फाउंडेशन के निदेशक प्रिंस कांबोज, मोहित कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता हेमवती, हितेश, प्राचार्य मोनिका सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद