फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: वैष्णोदेवी रूट पर चलाई स्पेशल ट्रेन, यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर रुकेगी दो मिनट

Wed, 10 Jul 2024 06:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। अमरनाथ यात्रा और वैष्णोदेवी यात्रा के लिए ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से गोवाहटी स्टेशन के लिए जा रही है। रेलवे गाड़ी संख्या 04679-80 का संचालन 12 जुलाई से दो सितंबर तक किया जाएगा।
सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से चलने के बाद गोवाहटी तक कुल 23 ठहराव दिए गए हैं। इस दौरान इस ट्रेन को यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर भी ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 12 जुलाई को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन से 12 जुलाई को रात साढ़े नौ बजे रवाना होगी और शहीद कैप्टन तुषार मेहता स्टेशन से रात साढ़े 11 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर यह ट्रेन पठानकोट छावनी, जालंधर छावनी, ढंडारी कलां, अंबाला छावनी सुबह छह बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

अंबाला छावनी से चलकर यह ट्रेन सुबह छह बजकर 46 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी और छह बजकर 48 मिनट पर रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, छपरा, हाजीपुर, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया, कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूचबिहार, गोलपारा टाउन, कामाख्या होते हुए 14 जुलाई को तीसरे दिन शाम सात बजकर 10 मिनट पर गोवाहटी पहुंचेगी। वहीं गोवाहटी से यह ट्रेन 15 जुलाई को रात 11 बजकर 20 मिनट पर श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 04680 का संचालन 12 जुलाई, 19 जुलाई, नौ अगस्त, 16 अगस्त, 23 अगस्त और 30 अगस्त को किया जाएगा। जबकि गाड़ी संख्या 04679 का संचालन 15 जुलाई, 22 जुलाई, 12 अगस्त, 19 अगस्त, 26 अगस्त और दो सितंबर को किया जाएगा। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एनके झा ने बताया कि इस ट्रेन के संचालन से वैष्णो देवी सहित अमरनाथ जाने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। वहीं इस रूट पर भीड़ नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें