फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक माह में अन्नदान का विशेष महत्व : मिश्रा

Sun, 08 Nov 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
प्रवचन करते आचार्य शारदा मिश्रा। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। श्री हनुमान मंदिर रामपुरा कॉलोनी के आचार्य शारदा मिश्रा ने कार्तिक माह के महात्म्य का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस माह में भगवान विष्णु का स्मरण और ध्यान करते हुए किए गए पुण्य कार्यों का विशेष फल प्राप्त होता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मनुष्य को इस पवित्र माह में दान-पुण्य और धार्मिक कार्य करने चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी योनियों में मनुष्य योनि को सर्वश्रेष्ठ और दुर्लभ माना गया है। कार्तिक मास में देवता मनुष्य के समीप रहते हैं और इस दौरान विधिपूर्वक किए गए स्नान, व्रत, वस्त्र, भोजन, चांदी, स्वर्ण और भूमि के दान को विशेष महत्व दिया गया है।
विज्ञापन

आचार्य ने बताया कि अन्नदान को सबसे श्रेष्ठ बताया गया है, क्योंकि इससे सभी पापों का नाश होता है। इस माह में श्रद्धा से किया गया दान अक्षय फल प्रदान करता है। जो व्यक्ति आर्थिक रूप से दान करने में असमर्थ है, वह प्रतिदिन भगवान के नामों का स्मरण कर सकता है। गंगा स्नान के साथ कार्तिक माह की कथा का पाठ करने से भी पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान को प्रसन्न करने के लिए मंदिरों में भजन-कीर्तन करना, दीपदान करना और दूसरों के जलते दीपक की रक्षा करना भी पुण्यदायी है। इसके साथ ही तुलसी और आंवले के वृक्ष को भगवान का स्वरूप मानकर उनका पूजन करना चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार इन कार्यों से भगवान की कृपा और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें