फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अंतरिक्ष परी कल्पना चावला को किया याद

Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। रोटरी क्लब की ओर से सोमवार को बैठक का आयोजन किया गया। प्रधान निर्मल सिंह के नेतृत्व में सदस्यों ने अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के जन्मदिवस पर उनको याद किया।
प्रधान सिंह ने बताया कि कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1963 को हुआ था। दुर्भाग्य से कल्पना चावला आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन संसार उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा। संसार विज्ञान के लिये उनके अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण रखेगा। हरियाणा की बेटी कल्पना चावला ने बीएससी की डिग्री करनाल से, पंजाब कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की डिग्री तथा 1984 में अमेरिका से एयरोस्पेस डिग्री प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

1994 में नासा रिसर्च सेंटर में अंतरिक्ष यात्रियों के समूह में शामिल हो गईं। पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनकर उन्हें भारत का नाम रोशन किया। 16 जनवरी 2003 को कोलंबिया अंतरिक्ष यान से सात अंतरिक्ष यात्रियों ने उड़ान भरी। वे अपना लक्ष्य प्राप्त कर वापिस पृथ्वी पर पहुंच रहे थे कि अचानक एक फरवरी 2003 को शाम सात बजकर 27 मिनट पर अंतरिक्ष यान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें भारत की बेटी कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें