फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने जांच अधिकारियों से लंबित मामलों के पूछे कारण

विज्ञापन
sp inspected the police station - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
एसपी कुलदीप सिंह यादव गुरुवार शाम अचानक सदर थाना यमुनानगर का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने थाना परिसर का जायजा लेकर वहां मौजूद शिकायतकर्ताओं से बातचीत की। उनकी शिकायत का विवरण पूछा कि उन्हें समय से सुना गया या नहीं, वे पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट है या नहीं। शिकायतकर्ता इन तीनों बातों से संतुष्ट दिखे। इसके बाद एसपी यादव ने साफ सफाई का जायजा लिया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक सुखबीर सिंह एवं अन्य कर्मचारियों से कहा कि साफ सफाई नियमित होनी चाहिए। इससे कर्मी जहां स्वस्थ रहेंगे वहीं काम करने के लिए ऊर्जा भी मिलेगी। इसके बाद उन्होंने थाना के सभी जांच अधिकारियों के साथ बैठक की। लंबित मामलों का कारण पूछा। उन्हें कहा कि जनता की सुनवाई समय से करें। किसी भी काम में देरी नहीं होनी चाहिए। यदि उन्हें शिकायत मिली तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। एसपी ने कहा कि इलाका में किसी भी तरह का नशा नहीं बिकना चाहिए। यदि नशा बिका तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय है। उन्होंने कहा कि लोग उनसे सीधा संपर्क भी साधते हैं। हर रोज सुबह 11 से 12 बजे एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। इसके पीछे उद्देश्य एक ही है कि जनता को परेशानी न हो। थाना प्रबंधक भी इस तरह की व्यवस्था रखें कि लोगों को मुख्यालय तक न ही जाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें