संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। एसपी कमलदीप गोयल ने कांवड़ यात्रा के मार्गों और शिविरों का रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न नाकों पर तैनात पुलिसकर्मी व एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और क्रेन कर्मियों से वहां की स्थिति का जायजा लिया।
एसपी ने कहा कि 23 जुलाई को जलाभिषेक है, जिसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जलाभिषेक व कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी थाना प्रबंधकों ने अपने क्षेत्र में सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं।
एसपी ने कहा कि यात्रा के दौरान कांवड़ियाें यात्रियों को मार्ग में कोई दिक्कत न हो इसे लेकर कांवड़ यात्रा रूट का निरीक्षण किया गया। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और क्रेन कर्मियों से जानकारी ली गई। यातायात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ियों की यात्रा में कोई जाम न लगे। कांवड़ यात्रियों को कोई दिक्कत न हो इसलिए कलानौर से कैल बाईपास तक वन वे ट्रैफिक किया गया है। पुलिस कर्मियों को हिदायत दी है कि समय पर पहुंचकर ड्यूटी ईमानदारी से करें। इस दौरान एसपी ने कांवड़ यात्रा के लिए बनाए शिविरों का भी निरक्षण किया। शिविर संचालकों को सफाई व पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।