यमुनानगर। उपायुक्त प्रीति और पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने अधिकारियों की बैठक लेकर संयुक्त जांच कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि कृषि उपयोग के लिए मिलने वाला सब्सिडी वाला यूरिया औद्योगिक कार्यों, खासकर प्लाईवुड उद्योग में इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए सरकार ने विशेष प्रवर्तन तंत्र तैयार किया है। उपायुक्त ने सभी एसडीएम, कृषि विभाग, आबकारी एवं कराधान (जीएसटी) और एमएसएमई विभाग के अधिकारियों को शामिल कर संयुक्त टीम बनाकर नियमित जांच और छापेमारी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) 1985 के तहत यूरिया के अवैध उपयोग पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही स्पष्ट किया कि नीम-कोटेड यूरिया का प्रयोग केवल कृषि कार्यों के लिए ही किया जा सकता है। संवाद