निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश देते एसपी। प्रवक्ता
यमुनानगर। जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल खुद सड़कों पर उतरे और विभिन्न नाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मिहिर भोज चौक, जेल चौक, गुलाबनगर चौक और रक्षक विहार चौक सहित प्रमुख स्थानों पर लगाए गए पुलिस नाकों की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच की जाए और बिना जांच के किसी को भी न गुजरने दिया जाए। संवाद