यमुनानगर। मुकन्दलाल नेशनल कॉलेज में गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सोनी व प्रीति ने प्रथम, शैलजा द्विवेदी व श्रद्धा द्विवेदी ने द्वितीय तथा रंजना और सनवीर कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ. श्रीप्रकाश और प्रो. मंजीत रानी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। संयोजक डॉ. दलबीर सिंह ने विद्यार्थियों को गुरु जी के आदर्शों, धार्मिक स्वतंत्रता और सार्वभौमिक बंधुत्व का संदेश दिया। कार्यकारी प्राचार्य डॉ. मनोहर गोयल ने गुरु तेग बहादुर की शहादत से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। संवाद