प्रतियोगिता के दौरान मेहंदी दिखाती छात्राएं। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
छछरौली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर कोही में करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में कक्षा नौ से लेकर बारहवीं तक की छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनिया, द्वितीय स्थान पर साहिबा, तृतीय स्थान पर आयशा रहीं। प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। इस मौके पर विनोद कुमार, चंद्रशेखर, योगेश कुमार, बलविंदर सिंह, छत्रपाल, सोमेश, राजन, गुरमीत, पूजा भारती, मीनू देवी आदि मौजूद थीं। संवाद