फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: रंगोली प्रतियोगिता में डीएवी की सोनल प्रथम

Fri, 16 Jan 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
रंगोली का अवलोकन करते आयोजक व अन्य। संस्थान - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज में जिला स्तरीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत कोई मतदाता न छूटे विषय पर रंगोली मेकिंग, निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिताएं कराई गईं। रंगोली प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की सोनल ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय और गुरु नानक खालसा कॉलेज की खुशी ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिताओं में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज, हिंदू गर्ल्स कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय अहड़वाला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज और गुरु नानक खालसा कॉलेज की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की गीतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि डीएवी गर्ल्स कॉलेज की स्नेहा बजाज और खुशी सिंगला ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की खुशी ने पहला स्थान, मरियम मलिक ने दूसरा स्थान और गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की गीतिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में एमएलएन कॉलेज से सेवानिवृत्त डॉ. बी. मदन मोहन, महाराजा अग्रसेन कॉलेज से सेवानिवृत्त डॉ. बहादुर सिंह, आईजीएम कॉलेज लाडवा से सेवानिवृत्त डॉ. रवीश चौहान, डीएवी गर्ल्स कॉलेज से सेवानिवृत्त डॉ. विश्वप्रभा, शालिनी छाबड़ा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली से सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रवीन कुमार गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. किरण शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें