फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में बेटे की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साढौर मार्ग पर गांव मारवा के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव कपूरी निवासी कर्मवीर शुक्रवार सुबह मोटरसाइकिल से बिलासपुर अपने पिता कुलवंत सिंह को लेने के लिए गया था। बिलासपुर से अपने पिता को मोटरसाइकिल पर लेकर वह गांव कपूरी लौट रहा था। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल गांव मारवा के समीप पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य मोटरसइकिल ने उनको टक्कर मार दी। जिसके कारण मोटरसाइकिल पर सवार कर्मवीर व उसके पिता कुलवंत सिंह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने कर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें