फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मां की हत्या करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार

Tue, 06 Aug 2024 05:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बूड़िया। क्षेत्र के जयरामपुर गांव में मां की हत्या करने के आरोपी बेटे जोनी को बूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार सरिया बरामद किया जाएगा।
बूड़िया थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आरोपी जोनी डेढ़ दो साल से नशा करने का आदी है। नशे के लिए वह अपने माता पिता से रुपये मांगता था। हत्या से पूर्व भी आरोपी ने अपनी मां से शराब के लिए रुपये मांगे थे। न देने पर आरोपी ने सरिये से उसके सिर में वार किया था। जब उसके पिता बीच में आए तो उस पर भी हमला किया था। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


मृतका के बड़े बेटे दिनेश ने बताया था कि उसका भाई जोनी शराब व भांग का नशा करता है। जब उसके पास रुपये नहीं होते तो वह माता व पिता के साथ मारपीट करता और रुपये छीनकर ले जाता। शनिवार की रात को उसका भाई जोनी घर पर आया। उस समय उसकी मां मीता देवी व पिता प्रभू राम खाना खा रहे थे। आरोपी उनसे रुपये मांगने लगा। मां ने नशे के लिए रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इस पर वह उनसे गाली गलौज करने लगा। इसके बाद उसने सरिया उठाकर मां पर हमला कर दिया। बीच बचाव में आए पिता पर भी सरिये से वार किए। सिर में सरिया लगने से उसकी मां बेहोश हो गई। पिता भी घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए और आरोपी से उसके माता व पिता को छुड़ाया। दोनों घायलों को अस्पताल में लेकर गए थे। वहां इलाज के दौरान मीता की मौत हो गई थी। बूड़िया पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें