फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: प्रदूषण से थोड़ी राहत 123 पहुंचा एक्यूआई

Tue, 24 Nov 2026 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
मुंडा माजरा रोड पर कचरे में लगाई गई आग।आर्काइव - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। दिवाली के दो सप्ताह बाद जिले की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। कई दिन से 200 पार के चल रहा एक्यूआई घटा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एप समीर के अनुसार सोमवार को शहर का एक्यूआई 123 रहा। यह अभी भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हालांकि एक्यूआई में सुधार होने से लोगों को कुछ राहत मिली है।
रविवार को प्रदूषण का स्तर 200 के पार पहुंचने से लोगों की चिंता बढ़ गई थी। हवा के साथ उड़ने वाले धूल-मिट्टी के कण भी प्रदूषण बढ़ने का बड़ा कारण हैं। इसके अलावा जगह-जगह कचरा जलाने से निकलने वाला धुआं भी हवा को दूषित कर रहा है। प्रदूषण से बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी से जूझ रहे लोगों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हवा में घुल रहे धूल और धुएं के कणों से बचाव के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले में इन दिनों हवा से उड़ती धूल और खुले में जलाया जा रहा कचरा प्रदूषण बढ़ने के प्रमुख कारण हैं। वहीं, शहर के विभिन्न हिस्सों में कचरा जलाने की घटनाएं थम नहीं रही हैं।
विज्ञापन

इस कारण हवा की गुणवत्ता लगातार प्रभावित हो रही है। प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर भी दिखा रहा है। लोगों को आंखों में जलन, खुजली, जुकाम और एलर्जी जैसी समस्याएं हो रही हैं। वहीं त्वचा पर लाल चकते, धब्बे और मुहासे होने की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें