फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले पदार्थ की जांच करने गए होमगार्ड पर रॉड से जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शांति कॉलोनी एरिया में नशीले पदार्थ बेचने की जांच करने गए एंटी नारकोटिक सेल में तैनात होमगार्ड लखविंद्र सिंह पर कुछ लोगों ने रॉड व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल होमगार्ड ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर पुलिस ने आरोपी शांति कॉलोनी निवासी निहाल सिंह, शैंकी, कालू, आजाद नगर निवासी गंजा व सुमित पर धारा 148, 149, 323, 506, 332, 353, 308 में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

भागूमाजरा निवासी होम गार्ड लखविंद्र सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एंटी नारकोटिक सेल में तैनात है। शनिवार को एंटी नारकोटिक सेल इंचार्ज ने उसे शांति कॉलोनी एरिया में नशीले पदार्थ बेचने की जांच करने भेजा था। जब वह वहां पर गया तो आरोपी शांति कॉलोनी निवासी निहाल सिंह, शैंकी, कालू, आजाद नगर निवासी गंजा व सुमित ने उसे पकड़ लिया और कहा कि यह पुलिस वाला उनकी मुखबरी करने आया है। इस पर आरोपियों ने उस पर रॉड व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पर एकत्रित हो गए और हमला करने वाले उसे धमकी देकर फरार हो गए। तब उसने इसकी सूचना स्टाफ में दी। वहां से टीम आई और उसे लेकर अस्पताल गई। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश की। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गए।
सेल इंचार्ज राकेश राणा ने बताया कि स्टाफ नशा तस्कर पर लगातार कार्रवाई कर रहा है और ये जारी रहेगी। नशे को लेकर आमजन कभी भी उन्हें सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखते हुए पुख्ता कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें