गांव नगला साधान में रंजिशन कुछ लोगों ने लोहे की रॉड, गंडासी व तेजधार हथियारों से हमला कर 2 महिलाओं सहित 5 लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर 43 लोगों के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 325 व 506 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में नामजद लोगों को अभी पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया गया है।
गांव नगला साधान निवासी सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 सितंबर को शाम 4 बजे रंजिशन गांव के मंगू, कमलेश, साहब सिंह, सलिंद्रो, मुकेश देवी, बुद्धु, प्रिया, बबला, रीना, हाकम, भोती, बंटी, रिंकु, सोनू, पूनम, जगमाल, मोडो, बिरू, आशा, रमेश, चारो, दीपक, खारनो, अमन, गुलशन, साहिल, अनुज, काला, भोती, लाभसिंह, आशारानी, जीतो देवी, सावित्री, रामपाल, जीतो, रवि, राहुल निवासी नगला साधान के अलावा साहिल, आमिर खान, आमिर बाज, तालिम, छज्जू और अमरूदीन निवासी टोपराकला ने लोहे की रॉड, गंडासी व तेजधार हथियारों से उन पर हमला किया। जिस कारण हमले में सुखबीर, ओमप्रकाश, दर्शनी, राजदुलारी व राजन गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।