फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता में समस्त समस्याओं का समाधान : संत निर्मल दास

Thu, 12 Dec 2024 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गीता जयंती के उपलक्ष्य में रसूलपुर गांव में श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति द्वारा हवन व सामूहिक पाठ का आयोजन किया गया। अध्यक्ष ओमप्रकाश चुघ ने बताया कि श्रीकृष्ण पब्लिक स्कूल में हवन के बाद गीता के तीन श्लोकों का सामूहिक पाठ किया गया। इस अवसर पर कपाल मोचन के संत निर्मल दास ने कहा कि गीता में मानव जीवन की समस्त समस्याओं का समाधान बताया गया है।
विज्ञापन

इसलिए गीता का निरंतर पाठ करते हुए इनका पालन करना चाहिए। इस दौरान भाई गुरुदेव सिंह, प्रिंसिपल विनोद गोयल, गीता शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि सतीश गुलाटी, मनमोहन सचदेवा व अजमेर सिंह भी मौजूद रहे। उधर, साढौरा की श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से हरियाणा विद्या मंदिर में गीता का सामूहिक पाठ किया गया। सचदेव चुघ ने बताया कि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी की प्रेरणा से आयोजित श्लोक पाठ में नगरपालिका चेयरपर्सन शालिनी शर्मा, प्रधानाचार्य प्रेम अरोड़ा व बच्चों ने भाग लिया। राजकीय स्कूल कोटला के विद्यार्थियों एवं स्टॉफ द्वारा भी गीता श्लोकों का सामूहिक पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें