फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह में दो दिन लगेंगे समाधान शिविर : डीसी

Thu, 10 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए लगाए जा रहे समाधान शिविर अब सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह दस से 12 बजे तक लगेंगे। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा।
जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित होंगे। डीसी गुप्ता ने बताया कि समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता व प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके।
विज्ञापन

शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग व सराहना मिल रही है।
विज्ञापन

मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित की गई है, जहां समाधान शिविर की शिकायतों की निगरानी की जा रही है। जिला स्तर पर भी हर हफ्ते समाधान शिविर की शिकायतों की निगरानी की जा रही है। जिन शिकायतों का त्वरित समाधान संभव होता है, उनका ऑन द स्पॉट ही समाधान करते हुए नागरिकों को राहत प्रदान की जाती है व जो समस्याएं पॉलिसी निर्माण से संबंधित हैं, उन्हें मुख्यालय में भेजा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें