काशी से आई पवित्र माटी का स्वागत करते मुख्य अतिथि, संत व अन्य। आयोजक
- फोटो : टूंडला में वार्ता करते श्रीनगर रामलीला महोत्सव के पदाधिकारी संवाद
व्यासपुर। श्री गुरु रविदास मंदिर डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन में गुरु रविदास की जन्मस्थली काशी से लाई पवित्र माटी को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र मिट्टी को नमन किया और इसे अपने गांवों में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल करने का संकल्प लिया। मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला ने बताया कि प्रधानमंत्री की ओर से शुरू किए समरसता संकल्प अभियान के तहत काशी से पवित्र कलश यात्रा शुरू हुई थी। संत रविदास के समानता, समरसता और मानवता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मिट्टी गांव-गांव वितरित की जा रही है। संवाद