यमुनानगर। शहर में पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एक व्यक्ति को नशीला पदार्थ सुंघाकर 10 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। शहर यमुनानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दुसानी निवासी आदित्य शर्मा ने शिकायत में बताया कि उसके ताया सतीश कुमार शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक में रुपये निकालने गए थे। बैंक से 10 हजार रुपये निकालने के बाद वह बाहर पहुंचे। वहां खड़े एक व्यक्ति ने उन्हें बातों में उलझाकर उन्हें नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया। इससे बेहोश होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। होश आने पर उन्होंने पाया कि उनकी जेब से 10 हजार रुपये गायब थे। संवाद